अमित शाह ने किया बड़ा एलान, लद्दाख में 5 नए जिले बनाएगी सरका... - CG Sandesh

अमित शाह ने किया बड़ा एलान, लद्दाख में 5 नए जिले बनाएगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार अब नए बदलाव करने जा रही है। लद्दाख में केंद्र सरकार ने पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है। इस बात का ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया है।



अमित शाह ने बताए जिलों के नाम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के अनुसरण में विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का  फैसला लिया है। नए जिलों में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं। शाह ने लिखा, हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दो जिलों में बंटा है, लद्दाख

बता दें कि, उत्तर भारत मे मौजूद लद्दाख साल 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था। लेकिन 2019 में परिसीमन के बाद इसे जम्मू-कश्मीर से अलग कर एक नया केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया। मौजूदा समय में केंद्रशासित प्रदेश में दो जिले हैं, जिनमें लेह और कारगिल शामिल हैं।





author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें