इस बार छत्तीसगढ़ को मिली 24वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोग... - CG Sandesh

इस बार छत्तीसगढ़ को मिली 24वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी

24वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है. इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से होगा जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 4 बजे करेंगे.

इस प्रतियोगिता में देशभर से ढ़ाई हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के कोटा स्टेडियम में किया जाएगा. इस स्पर्धा में  क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी सहित अन्य खेलों को शामिल किया गया है. प्रतियोगिता का समापन 13 जनवरी को होगा.



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें