गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान - CG Sandesh

गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की जानकारी दी है। इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को सुदृढ़ करना और विकास की गति को बढ़ाना है। लद्दाख के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


अमित शाह ने ट्वीट कर कहा प्रधानमंत्री के विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के सपने को साकार करने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है। नए जिले, जिनका नाम ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग है, हर गली-मोहल्ले में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें