बसना : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
आरोपी के द्वारा विभिन्न किश्तों में राशि लेकर की गई 25 लाख रूपये की ठगी
बसना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर बसना निवासी प्रार्थिया के बेटे का रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग दिनांक एवं किस्तो में कुल 25,00,000 (पच्चीस लाख रूपये) जितेन्द्र कुमार पंडित पिता मन्नू लाल पंडित निवासी वार्ड नंबर 02 ईमलीभांठा महासमुंद द्वारा लेकर ठगी किया है. प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलीस की टीम के द्वारा 27 अगस्त 2024 को आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त रकम को अपने खाता से धीरे धीरे निकालकर स्वंय के द्वारा खर्च करना बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 420 भादवि. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा किया गया है।