कंगना रनौत की नई फिल्म पर मचा बवाल, SGPC ने भेजा Notice - CG Sandesh

कंगना रनौत की नई फिल्म पर मचा बवाल, SGPC ने भेजा Notice

मुंबई। कंगना रनौत की फिल्म “एमरजैंसी” पर विवाद गहरा गया है। दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिखों के रोल और ऐतिहासिक पक्षों को गलत ढंग से पेश करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘एमरजैंसी’ के निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजा है। साथ ही फिल्म में से सिख विरोधी भावना वाले आपत्तिजनक दृश्य काटने के लिए कहा है।



शिरोमणि कमेटी के कानूनी सलाहकार अमनबीर सिंह स्याली की ओर से भेजे गए नोटिस में कंगना रनौत सहित फिल्म के निर्देशकों को जारी किए गए ट्रेलर को भी सार्वजनिक और सोशल मीडिया मंचों से हटा कर सिख कौम से लिखित माफी मांगने के लिए कहा गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें