बसना : नहर के मार्ग को पाट देने से घरों में पानी घुसने का खत... - CG Sandesh

बसना : नहर के मार्ग को पाट देने से घरों में पानी घुसने का खतरा, कलेक्टर से शिकायत.

बसना जनपद के ग्राम पंचायत बिटांगीपाली में नहर के मार्ग को पाट देने से वहां के ग्रामीणों को समस्या हो रही है, घरों में पानी घुसने का खतरा है. जिसकी शिकायत महासमुंद जिलाधीश से कर उचित जाँच एवं कार्यवाही की मांग की गई है.

शिकायतकर्ता सपन गुप्ता ने बताया कि अब से करीब तीन माह पूर्व उनके ग्राम बिटांगीपाली में पौकलैंड से तालाब गहरीकरण कार्य किया जा रहा था. जिसमे तालाब से निकली हुई मिटटी को नहर मार्ग में डालकर नहर के मार्ग को पूरी तरह से अवरुद्ध करते हुए उसे पाट दिया गया. जिसके लिए सचिव व रोजगार सहायक जिम्मेदार है.  


सपन गुप्ता ने बताया कि यह नहर ग्राम खेमड़ा से होते हुए ग्राम बिटांगीपाली से आगे जाता है, जिसमे बारिश के दिनों काफी तेज बहाव से पानी आने की संभावना रहती है. उन्होंने बताया कि ग्राम बिटांगीपाली बाढ़ प्रभावित गाँव है, जहाँ पूर्व में कई बार बाढ़ आने से लोग प्रभावित हो चुके हैं. ग्राम पंचायत की सचिव विगत कई वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ होने के साथ यहाँ की भौगोलिक स्थिति को समझती है, बावजूद इसके उनके द्वारा इस नहर को नजरअंदाज करते हुए तालाब गहरीकरण से निकले मिटटी को नहर के मार्ग में पाट दिया गया. जिसके चलते अब बरसात में ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने की संभावना है, साथ ही उक्त स्थान पर कीचड़ और पानी भरे रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भी समस्या उत्पन्न हो रही है. और यह समस्या पंचायत कार्यालय के ठीक सामने है.

मामले में शिकायतकर्ता सपन गुप्ता ने बताया कि पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी बसना से इस मामले की शिकायत करने पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होने से जिला कलेक्टर के नाम उन्होंने पुन: शिकायत की है. उनका कहना है कि पौकलैंड से तालाब का गहरीकरण करना गैर कानूनी है, इसी तरह न्यायलय के अनुसार जहाँ नहर और तालाबों को सुरक्षित रखने की बात कही जा रही है तो वहीँ ग्राम पंचायत बिटांगीपाली में नहर के मार्ग को पाटकर दिया गया है. जिसकी जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए.


अन्य सम्बंधित खबरें