आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली भर्ती - CG Sandesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली भर्ती

12 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

दंतेवाड़ा : एकीकृत बाल विकास परियोजना गीदम अंतर्गत ग्राम पंचायत मुण्डेर स्कूलपारा, मुण्डेर तराईपारा, पनेड़ा लिंगापारा तथा नगर पंचायत गीदम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 14 अटल आवास पारा के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन किया जाना है। 

इस संबंध में ग्राम पंचायत के सभी पात्र आवेदिकाएं 28 अगस्त से 12 सितंबर 2024 तक बंद लिफाफा, डाक से या स्वयं उपस्थित होकर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गीदम में कार्यालय समय 10 से 5:30 बजे तक आवेदन निर्धारित दस्तावेज के साथ जमा कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें