पिथौरा : खेत में काम करने गई महिला के साथ मारपीट - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में काम करने गई महिला के साथ मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखीपाली में खेत में काम करने गई महिला के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जमुना प्रधान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वे लोग अपने खेत (खसरा नंबर 685) में काम कर रहे थे. इसी दौरान गाँव के आशाराम बरिहा ने आंख में धूल रेत मारकर गला को पकड़कर मारा तथा जान से मारने की कोशिश की. आरोपी ने खेत के पास गाड़ने की धमकी भी दी.

शिकायत में आगे बताया गया है कि आशाराम बरिहा की मां सुशीला बरिहा द्वारा गर्भवती महिला प्रतिमा के साथ मारपीट की गई है. आरोपी ने खेत में आने से काटकर फेंकने की धमकी दी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी आशाराम बरिहा व सुशीला बरिहा के खिलाफ 115(2)-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें