महासमुंद : साहू समाज ने कर्मा माता आश्रम के लिए विधायक को सौ... - CG Sandesh

महासमुंद : साहू समाज ने कर्मा माता आश्रम के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। सिरपुर में कर्मा माता आश्रम निर्माण की मांग को लेकर साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारी व सदस्यों ने शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में विधायक सिन्हा ने उनसे चर्चा की। साथ ही उनकी मांग के संबंध में उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।

समाज के सदस्यों ने बताया कि साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र में कर्मा माता मंदिर स्थित है। वहां एक कर्मा माता आश्रम भी है, जो वर्ष 1965 में साहू समाज द्वारा निर्माण करवाया गया था। वर्तमान में वह भवन जर्जर हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। यहां सामाजिक कार्यक्रम के अलावा श्रावण मास में बोलबम कांवरिए भी आश्रय लेते हैं। इसलिए उनकी मांग है कि वहां नया कर्मा माता आश्रम निर्माण किया जाए।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता झनक लाल साहू, साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष केशवराम साहू, महेश साहू, मनहरण साहू, श्यामलाल साहू, जितेन्द्र साहू, रामकुमार साहू, विनय कुमार साहू, नूतन साहू, नामदेव साहू, डॉ देवेंद्र कुमार साहू, महेंद्र कुमार साहू, सुंदर लाल साहू, गोपाल साहू, विकास कुमार साहू, चंदन साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थें।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें