बसना : गाली गलौज और मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बड़े टेमरी में मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद चारों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बडे टेमरी निवासी तुलसीदास मानिकपुरी 31 अगस्त को अपनी मोटर सायकल, जो बिगड गया था जिसे लेने के लिए मोटर सायकल से खेमराज पटेल के साथ चौक के पास गया था। गाडी मीस्त्री नहीं होने से चौक से वापस अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान प्रकाश देवता, आकाश देवता, लक्ष्मीकांत विशाल और दुर्गेश देवता एक राय होकर आये व दुर्गेश देवता बोला कि मेरे पिताजी को शराब पी रहा है कहकर क्यों बताये हो बोलते हुए अश्लिल गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे। तब तुलसीदास की पत्नि झगडा विवाद की आवाज को सुनकर घर से बाहर आयी व बीच बचाव की। मारपीट करने से तुलसीदास को चोटे आयी है।
तुलसीदास ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी प्रकाश देवता, आकाश देवता, लक्ष्मीकांत विशाल और दुर्गेश देवता के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS
के तहत अपराध कायम किया है।