CG : शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा - CG Sandesh

CG : शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा

बलरामपुर जिले में शिक्षक की पिटाई से 9वीं के छात्र के कान का पर्दा फट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर के पण्डरी हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र शर्ट की आस्तीन मोड़ कर स्कूल पहुंचा था. इसी बात पर गुस्से में आकर शिक्षक चक्रधारी सिंह ने 9 वीं कक्षा के एक छात्र की बूरी तरह से पिटाई कर दी.

घटना के बाद उसे इलाज के लिए अपताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे के कान का पर्दा फटने की पुष्टि की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें