CG : पति ने करंट लगाकर की पत्नी की हत्या, समाज के दबाव में क... - CG Sandesh

CG : पति ने करंट लगाकर की पत्नी की हत्या, समाज के दबाव में की थी शादी 

  

कबीरधाम। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर कला से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को करंट लगा कर मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने मर्डर किया। आरोपी बिजली विभाग में काम करता है. आरोपी ने चंद्रकांता बर्मन से प्रेम संबंध था, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था. समाज के दबाव में आकर उसने शादी की, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता अच्छा नहीं था. आरोपी अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था. इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई.

मिली जानकारी के अनुसार 21 अगस्त 2024 की रात आरोपी धनुक बर्मन (22 साल) ने अपनी पत्नी चंद्रकांता बर्मन (उम्र 23 साल) की करंट लगाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने हत्या को दुर्घटना दिखने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के पुछताछ में आरोपी फंस गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें