CG : दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा ... - CG Sandesh

CG : दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल 

कांकेर। CG ACCIDENT NEWS : भानुप्रतापपुर से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई है, जिसमे एक युवक की मौत हो गई है, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार दुर्गकोंदल क्षेत्र में दो बाईक सवार आपस में टकरा गए, जिससे बाईक सवार की मौत गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है ग्राम चाऊंरगांव निवासी जेठू पुंगाटी 36वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा बाईक सवार ग्राम भुरके निवासी राजाराम कोवाची गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जेठू पुंगाटी कराकी से घर वापस जा रहा था, वहीं राजाराम कोड़ेकुर्से से भुरके जा रहा था।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें