CG : आश्रम छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, मचा हड़... - CG Sandesh

CG : आश्रम छात्रावास में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, मचा हड़कंप, दस भर्ती

 

 

बस्तर। जिले के विकासखंड के कोलावल स्थित कन्या आश्रम छात्रावास की एक छात्रा की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई, वहीं 10 बच्चे बीमार हैं। सभी बच्चों को जगदलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया  है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। रविवार को दोपहर कोलावल कन्या आश्रम में अध्ययनरत 5वीं कक्षा की 11 वर्षीया छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगल कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने तेज बुखार या किसी वायरस इंफेक्शन से बच्ची की मौत होने की आशंका जाहिर की है।

छात्रा को शनिवार को सिरदर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां सिरदर्द की दवा दी गई थी। फिलहाल मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 108 एम्बुलेंस से छात्रा को सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां से उन्हें 108 वाहन से ही जगदलपुर अस्पताल भेज दिया गया।

सिरदर्द की थी शिकायत

कोलावल कन्या आश्रम की अधीक्षिका दुलारी भास्कर ने बताया कि शनिवार को नाश्ता करने सभी बच्चे पहुंचे, मगर अंजना ने कहा कि मैं नाश्ता नहीं करूंगी अभी थोड़ा देर आराम करने दो। उसके बाद 1 बजे भोजन के लिए अंजना को उठाने गई, तब उसकी स्थिति ज्यादा सीरियस होने के कारण तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। थोड़ी देर के बाद बच्ची का देहांत हो गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि बच्ची का चेकअप किया। उसने सिरदर्द की शिकायत की। सिर दर्द की टेबलेट दी थी, स्थिति सुधरने पर वापस हॉस्टल भेज दिया था।

मलेरिया, डेंगू पाए गए नेगेटिव

जिला प्रशासन की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 10 वर्षीय छात्रा अंजना कश्यप को हाई ग्रेड फीवर की स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलावल लाया गया था। इलाज के दौरान हाई ग्रेड फीवर के कारण संभवतः सडन कार्डियक रेस्पिरेटरी अरेस्ट से बच्ची की मृत्यु हो गई। अस्पताल में बच्ची का डेंगू मलेरिया टेस्ट किया गया जो नेगेटिव पाया गया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के अन्य लोगों व आश्रम के अन्य छात्राओं की भी जांच की गई। जिसमें सभी मलेरिया डेंगू, नेगेटिव पाए गए। जिला स्तरीय टीम से जांच कराई जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें