CG : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसिक रूप से कमजोर युवती से ती... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसिक रूप से कमजोर युवती से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म

सक्ती। छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, वहीँ गैंगेरप का एक और मामला सक्ती जिले से सामने आ रहा है। यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें