CG ब्रेकिंग : वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने ली भाजपा की सदस्यता
रायपुर। वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने एक बार फिर भाजपा की सदस्य्ता ले ली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। दिसंबर 2023 में नंदकुमार साय ने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था।
वहीं अब भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्य्ता अभियान के अंतर्गत नंदकुमार साय ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। खबर आ रही है कि नंदकुमार साय को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें