CG : शिक्षक दिवस के दिन हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत... - CG Sandesh

  CG : शिक्षक दिवस के दिन हेडमास्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

बालोद। जिले में शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किये है। जिसमें मृतक हेडमास्टर ने आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया है। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, डौंडी ब्लॉक के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लाश के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में हेडमास्टर ने लिखा है कि, नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है। सुसाइड नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता की मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर पदस्थ हैं।  


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें