बसना : प्राथमिक शाला बंसुला में मनाया गया शिक्षक दिवस - CG Sandesh

बसना : प्राथमिक शाला बंसुला में मनाया गया शिक्षक दिवस

शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान पाठक रमेश चंद्र शर्मा एवं पूर्व प्राचार्य रमेश कर सरस्वती शिशु मंदिर बसना उपस्थित थे ।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत समिति के पदाधिकारी के द्वारा श्रीफल एवं गमछा भेंटकर किया गया। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने छात्रों के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर अपना भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया ।


इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा ने शिक्षक का क्या-क्या दायित्व होता है और उसे बच्चों को कैसे शिक्षा दान करना चाहिए इसके संबंध में बच्चों को बताया तथा रमेश कर ने गुरु ही सबसे बड़ा होता है कई प्रकार के कहानी सुना कर बच्चों को संबोधित किया ।अंत में आभार प्रदर्शन अनीता साहू मैडम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा ,अनीता साहू ,सीता साहू, पुष्पांजलि मैडम एवम् समिति के पदाधिकारी चमेली सागर ,भारत साव , उमा बंजारा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा के द्वारा किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें