CG - मां के साथ तीजा मनाने ननिहाल जा रही बच्ची की सड़क हादसे... - CG Sandesh

CG - मां के साथ तीजा मनाने ननिहाल जा रही बच्ची की सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम

दुर्ग। जिले से हादसे का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू को टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें