बसना : गढ़फुलझर मंडल में सदस्यता अभियान महापर्व का शुभारंभ
विधायक कार्यालय गढ़फुलझर के मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें मंडल को जो लक्ष्य मिला हुआ है उससे डेढ़ गुना अधिक सदस्य बनाने के लिए जिले के उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया त्रिपाठी जी ने बताया की हमारे इस मंडल में लगभग 46 हजार मतदाता हैं अतः पूरे मंडल से कम कम 30 हजार सदस्य बनाए जाएं, एक बूथ में औसतन 500 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य त्रिपाठी जी ने दिया। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघटन ने बूथ , शक्तिकेंद्र और मंडल स्तर में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे कर व्यवस्था बनाई है। और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए त्रिपाठी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर मैदान में उतरने के लिए अपील किया।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ अपने प्रस्तावना भाषण में मंडल अध्यक्ष ने पूरे सदस्यता अभियान की रूपरेखा रखी और प्रत्येक बूथ में 500 सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्तों को निर्देशित किया। इस बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र साहू पेंटर ने किया एवम आभार व्यक्त मंडल महामंत्री प्रहलाद साहू ने किया।जिला उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता जितेन्द्र त्रिपाठी जी , मण्डल अध्यक्ष माधव साव जी, मण्डल महामंत्री प्रहलाद साहू, मण्डल महामंत्री नरेन्द्र साहू, सुन्दर मणी मिश्रा, चन्द्रशेखर पाण्डे,सोमनाथ पाण्डे,नरहरी पोते, तेजेन्द्र पटेल, सुरेश साहू, गजानन पाण्डे, प्रहलाद बारिक, राजेश साव,भावेश साव, योगेश साहू,निमित साहू, महेंद्र प्रधान, दीनबंधु पाण्डे, कृष्ण चंद साव, जयकृष्ण प्रधान, अशोक साव, संजय भोई, तरूण गड़तिया,हेमचंद्र साव,भोजकुमार साव, सालिकराम, राजेन्द्र बाघ, मनोज यादव,निरंजन, रामलाल, भावेश, निराकार, राजेश गडतिया, बाबु लाल, रंजन,खोलबहरा, ऋषिकेश, रविन्द्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे