बसना : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया सदस्यता अभियान का शुभारम्भ
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा से विकसित भारत के संकल्प के साथ आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी गढ़फुलझर मण्डल के बरोली बूथ पहुंचीं। 
श्रीमती चौधरी जी के सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने बाजे गाजे से साथ भव्य स्वागत किया , शुभकामनाएं दीं। संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के शुभारम्भ पर मुख्य वक्ता के रूप में महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती चौधरी जी ने कार्यक्रम में उपस्थित माता बहनों को तिजा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में माता बहनें तीजा मनाने अपने मायके जाती है उसी तरह आज मैं तीजा मनाने आपके गांव आपके घर आई हूं। सांसद श्रीमती चौधरी जी ने बरोली बूथ में भाजपा के 300 सदस्य अपने मोबाइल में बनाए जिसमे ग्राम गोटिया श्री इंद्रो साव, प्रदीप साव, निरंजन साव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जी ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने को कहा।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री नरेन्द्र साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रहलाद साहू ने किया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष माधव साव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वृंदावती सोमनाथ पांडे, बरोली सरपंच श्रीमती मालती कमलेश साव, सोशल मीडिया जिला संयोजक नवीन साव,विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक नरहरी पोर्ते सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इसी तरह बांसुला में जाकर स्थानिय सरपंच एवं बसना मण्डल अध्यक्ष अनील अग्रवाल,महामंत्री जन्मजय साव एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओ के सहयोग से सदस्य बनाए गए।