बसना : बकरी को मोटर सायकल से दबा देने की बात पर मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिहादेवरी के पास बकरी को मोटर सायकल से दबा देने की बात पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आज से कुछ दिन पूर्व परस बंजारा पिता भागीरथी बंजारा उम्र 36 वर्ष निवासी कोलिहादेवरी की आरोपी गण के पिता से बकरी को मोटर सायकल से दबा देने पर परस बंजारा का आरोपी गण के परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हुआ था.
उसी बात को लेकर 07 सितम्बर 2024 को सुबह 04 बजे कोलिहादेवरी पेट्रोल पम्प के पास प्रकाश विशाल, कमल विशाल, हेमसागर विशाल एवं एक अन्य व्यक्ति इकठ्ठा होकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये परस बंजारा को तीनों एवं एक अन्य हाथ मुक्के से मारपीट किये और जान से मारने की धमकी दिए.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रकाश विशाल, कमल विशाल, हेमसागर विशाल एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.