छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में रविवार को जमकर बारिश हुई। शाम चार बजे के बाद शहर में अंधेरा छा गया और फिर जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कई जगह पेड़ भी गिर गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक प्रदेश के 10 जिलों में भीषण बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। रायपुर में रविवार को तेज बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गाय है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें