सांकरा : रोड़ किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, टुटा प... - CG Sandesh

सांकरा : रोड़ किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, टुटा पैर...

सांकरा थाना क्षेत्र के लाटादादर चौक के पास रोड़ किनारे खड़े व्यक्ति को बाइक ने ठोकर मार दी. हादसे में व्यक्ति का पैर टूट गया. आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम लाटादादर निवासी सुंदर लाल बरिहा ने पुलिस को बताया कि 7 सितम्बर को उसका लड़का सुरज बरिहा लाटादादर चौक में स्थित अपने मुर्गा दुकान से घर जाने के लिए शाम करीब 6 बजे निकला था और रोड़ किनारे खड़ा था. 

उसी समय सांकरा की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 8924 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर सुरज बरिहा को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे सुरज बरिहा का दाहिना पैर टुट गया एवं सीने में चोट लगी. उसे ईलाज हेतु डायल 112 वाहन के माध्यम से सीएचसी पिथौरा ले जाया गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें