बसना : कुड़ेकेल में 47 बालिकाओं को मिली साइकिल - CG Sandesh

बसना : कुड़ेकेल में 47 बालिकाओं को मिली साइकिल

शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल कुड़ेकेल में शासन द्वारा प्रदत्त सरस्वती साइकिल योजना के तहत रामरतन पटेल ,उसतराम पटेल ,पहलवान सिदार ,श्रीमती बसंता सिदार ,श्रीमती धनमोती विश्वकर्मा ,श्रीमती उत्तरा जगत के आतिथ्य एवं प्राचार्य बलदेव मिश्रा के अध्यक्षता में साइकिल प्रभारी रोहित कुमार पटेल द्वारा उपस्थित पालकों के   समक्ष 47 बालिकाओं को साइकिल प्रदान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ़ के साथ ही साथ विभिन्न ग्रामों से टिकेश्वर साव , उमराम ,गंगाराम , बाबूलाल , उत्तर कुमार , सुभाष , पवन , गौतम आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम संचालन प्राचार्य बलदेव मिश्रा के द्वारा किया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें