महासमुंद : मंदिर का ताला तोड़कर एम्पलीफायर की चोरी
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम धनसुली के कर्रापाठ मंदिर का ताला तोड़कर किसी ने एम्पली फायर चोरी कर ली, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
ग्राम धनसुली निवासी देवनारायण पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके गांव धनसुली में कर्रापाठ देवता का मंदिर बना है, जिसमें पूजा पाठ के लिए पुजारी भोला यादव को रखा गया है. 04 सितम्बर 2024 को शाम करीब 7 बजे पुजारी पुजा पाठ कर मंदिर के दरवाजा को ताला लगाकर कर घर चला गया.
5 सितम्बर 2024 को सुबह करीब 5 बजे मंदिर आकर देखा तो मंदिर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था, मंदिर का पुजारी अंदर प्रवेश कर देखा तो मंदिर अंदर रखे एम्पली फायर नहीं था. तब मंदिर के पुजारी ने जानकारी देवनारायण लोगों को दी. तब देवनारायण और सेवन कुमार साहू, गौरव चन्द्राकर, मदन भारती, मोहन धीवर, दिनेश दुबे मंदिर जाकर देखे तो मंदिर अंदर रखे एम्पली फायर नहीं था.
कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर के दरवाजा का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर मंदिर में रखे अपोलो कंपनी का एम्पली फायर कीमती करीबन 9000 रूपये को चोरी कर ले गया है. गांव में सलाह मशवरा बाद 09 सितम्बर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(d)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.