बसना : भाजपा मंडल गढ़फुलझर का सदस्यता अभियान को लेकर शक्तिके... - CG Sandesh

बसना : भाजपा मंडल गढ़फुलझर का सदस्यता अभियान को लेकर शक्तिकेंद्र स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर का सदस्यता अभियान को लेकर शक्तिकेंद्र स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक मोहका बूथ में संपन्न हुआ । इस महत्वपूर्ण बैठक में सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु योजना बनाकर कार्यों का विभाजन किया गया।

यह महत्वपूर्ण बैठक में रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, बसना विधायक डॉ.संपत अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डा.अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष माधव साव, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का प्रस्तवाना मंडल अध्यक्ष माधव साव ने किया एवं बूथ में बन चुके सदस्यों के बारे में बताया ।

बसना विधायक डा. संपत अग्रवाल ने सदस्यता अभियान को लेकर शक्तिकेंद्र में घर घर जाकर लोगो को आम जनों को भाजपा से जोड़ने के लिए शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं से आग्रह किए और बूथों में कार्य करने के लिए निर्देशित किए ।

रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही जी ने सदस्यता अभियान को लेकर टीम वर्क पर कार्य करने को योजना बताए और वर्तमान परिवेश में चल रहे देश काल परिस्थितियों को कार्यकर्ताओं को अवगत करवाते हुए अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ने के लिए उत्साह वर्धन किए और पूरी तन्मयता से कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए ।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने किया एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक डा. एन.के.अग्रवाल जी ने किया । इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा जी,नरहरी पोर्ते जी,संजय भोई जी, संजय प्रधान,रामेश्वर प्रधान,केदार पटेल जी,घनश्याम साहू,त्रिलोचन साहू,रमेश सेठ,विनोद,तरुण गढ़तिया,ठाकुर राम पटेल,गुणसागर पटेल,सुधीर साहू,सहित शक्तिकेंद्र,बूथ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें