बसना : गाली गलौज और मारपीट के मामले में FIR दर्ज - CG Sandesh

बसना : गाली गलौज और मारपीट के मामले में FIR दर्ज

बसना थाने में गाली गलौज और मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है.

सोहनलाल कोटक पिता भगवान दास कोटक उम्र 64 साल निवासी वार्ड नं 07 बसना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसका छोटा भाई सुरेश कुमार कोटक बचाव-बचाव कहकर चिल्ला रहा था. सोहनलाल दौड़कर गया तो उसकी पत्नि हीना कोटक और उसका लड़का रितिक कोटक मार रहे थे. तो सोहनलाल बीच-बचाव किया तो मारपीट किये, जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रितिक कोटक के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.  

वहीं, हीना कोटक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 09 सितम्बर 2024 को दोपहर करीब 1 बजे सोहन कोटक अश्लिल गाली गलौज करते हुए हीना के बेटे रितिक कोटक को मार रहा था. तब हीना अपने बेटे को बचाने गयी तो सोहन कोटक और उसका लड़का निखील कोटक हीना को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया व अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. मामले में पुलिस ने आरोपी सोहन कोटक और निखील कोटक के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें