विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गांव गांव जाकर लोगों को दिलाये भाजपा की सदस्यता
भाजपा मण्डल गढफुलझर अंतर्गत ग्राम मोहका में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल सम्मिलित हुए। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। अगर किसी दल में या पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं।
हम सभी को मिलजुल कर सदस्यता अभियान में लग जाना है और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक संपर्क कर भाजपा के डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार बताते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाना है। इस अवसर को भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल,जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल,विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव,विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, नवीन साव, नरहरी पोर्ते, बूथ प्रभारी,भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी कड़ी में विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने बसना एवं पिरदा मण्डल के सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
भाजपा मण्डल बसना के बाराडोली में सदस्यता अभियान
इसी क्रम में भाजपा मण्डल बसना के शक्ति केंद्र धनापाली अंतर्गत ग्राम बाराडोली में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल,जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल,विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, कामेश बंजारा, विधायक प्रतिनिधि मोहित पटेल, कमलध्वज पटेल, खीरसागर साव, राजेश पटेल, मुरली पटेल, सत्यप्रकाश साव, टीकाराम पटेल, वेदप्रकाश पटेल, विनय राणा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणजन मौजूद थे।
भाजपा मण्डल पिरदा के रजपालपुर में सदस्यता अभियान
भाजपा मण्डल पिरदा के शक्ति केंद्र लिमदरहा अंतर्गत ग्राम रजपालपुर (भांटापारा) में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा रायपुर संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल,जितेन्द्र त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल,विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक,सरपंच प्रेमलाल नायक, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमकुमारी नायक, महामंत्री द्वय राजकुमार पटेल, इंदल बरिहा, बूथ अध्यक्ष द्वय, दीपक नायक, महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तोसकुमार पटेल, मीडिया प्रभारी हरिकेश भोई सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणजन मौजूद थे।