पत्रकारिता अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद रहे मु... - CG Sandesh

पत्रकारिता अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद रहे मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

बसना। कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंगलवार को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के 60 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चे, अभिभावक व अतिथियों ने पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के इस पहल को सराहा तथा कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।

छात्र जीवन लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष का समय- विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को बधाई दी। बच्चों से कहा कि आपको अपनी दिशा तय करनी होगी। आप क्या करना चाहते है, आपकी रुचि किस क्षेत्र में है, यह आपको जानना होगा। उन्होंने कहा कि हम जिस समाज में रहते है, वहां की अच्छाई को लेकर सामाजिकता को जानना भी हमारा कर्तव्य है। इसलिए पहले एक अच्छा नागरिक बने। कहा कि मोबाइल में अच्छी व खराब दोनों चीजें है। आप अच्छी चीजों को ग्रहण करें। लक्ष्य की प्राप्ति तक कठोर परिश्रम करें। आज हर तरफ कंपटीशन है। छात्र जीवन लक्ष्य के लिए संघर्ष का समय है। इसलिए अपने लक्ष्य के प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत करें ।  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश महासचिव प्रवीण खरे,विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल,नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा,महंत लखन मुनी साहेब, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नोविना जगत, जयंती अग्रवाल, संगम सेवा समिति संस्थापक प्रखर अग्रवाल,पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सह सचिव आरके दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय धृतलहरें, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल, विधायक कार्यालय निज सचिव नरेन्द्र बोरे,अग्रवाल समाज अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जसवंत सिंह जस्सी, विधायक कार्यालय गढफुलझर प्रभारी हरजिंदर सिंह, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल, जर्नलिस्ट देशराज दास, जर्नलिस्ट उत्तर कौशिक,जर्नलिस्ट ताराचंद पटेल, जर्नलिस्ट ललित मुखर्जी, जर्नलिस्ट अरुण साहू आदि मौजूद रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें