CG : डैम में डूबने से एक युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव ब... - CG Sandesh

CG : डैम में डूबने से एक युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद 

 

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकरी स्टॉप डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं युवक का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक दोस्तों के साथ डैम घूमने गया था, तभी यह हादसा हुआ। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल बीते मंगलवार की शाम मोहम्मद आरिफ अपने दोस्तो के साथ स्टॉप डैम घूमने गया था, तभी पानी में नाहने के लिए उतरा और देखते ही देखते पानी में बह गया, जिसकी सुचना दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया है। मृतक पंडरी के काली नगर का निवासी है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें