ब्रेकिंग : मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या  - CG Sandesh

ब्रेकिंग : मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या 

सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली है. मुंबई के बांद्रा स्थित घर से छलांग लगाकर उन्होंने अपनी जान दे दी है. बुधवार को इस घटना की जानकारी सामने आई है. अनिल अपने बांद्रा वाले घर पर ही थे. हालांकि अभी फैमिली मेंबर्स ने इस घटना को लेकर जानकारी नहीं दी है. न ही ये सामने आया है कि आखिर आत्महत्या करने का कारण क्या है.

अनिल अरोड़ा (Malaika Arora Father Anil Arora) के केस में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जैसे ही ये खबर अरबाज खान को पता चली तो मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड तुरंत उनके घर पहुंचे. बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई तो एक्ट्रेस पुणे में थीं. वह भी मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं.

कौन हैं अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू फैमिली से आते हैं. उन्होंने क्रिश्चन मलयाली जॉयस पॉलीकार्प से शादी रचाई. दोनों की दो बेटियां हुईं. बड़ी बेटी मलाइका और छोटी बेटी अमृता. दोनों ने ही बॉलीवुड में करियर शुरू किया. अनिल अरोड़ा इंडियन मर्चेंट नेवी में हुआ करते थे.

एक दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा और बहन अमृता अरोड़ा अपनी मां के घर पहुंची थीं. इस दौरान दोनों बहनों को पैप्स ने स्पॉट भी किया था. अब हर किसी की नजर इसपर है कि आखिर एक्ट्रेस के पिता के साथ क्या हुआ.

11 साल की थीं मलाइका, तो हो गया था तलाक
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा और मां Joyce Polycarp का तलाक हो चुका है. जब वह 11 साल की थीं तो दोनों के पैरेंट्स ने अलग होने का फैसला लिया था. एक्ट्रेस के पिता हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहते थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें