CG ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू : बैठक में सीएम के कड़े तेवर, सभी विभागों की समीक्षा कर दिए यह सख्त निर्देश

 

रायपुर। CG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों सहित सभी संभागायुक्त और कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मौजूद है।

जानिए मुख्यमंत्री ने किस विभाग में अधिकारीयों को क्या क्या निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे

सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर करें कार्य

बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है

मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर जताई सख्त नाराजगी

भाषा के संयम को लेकर दी विशेष हिदायत, कहा आपके अधिकारियों से भाषा का संयम चुका तो करें कार्यवाही, आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं करूंगा कार्यवाही

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े

जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर

सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी

कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों

अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली

अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें

विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो

सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें

डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें

कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें

मुख्यमंत्री ने पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा में मानव दिवस की सृजन कम होने पर बस्तर कलेक्टर पर मुख्यमंत्री ने जतायी नाराजगी

कलेक्टरों को ध्यान देने के दिए निर्देश

-------

मुख्यमंत्री के निर्देश-अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप दें

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हमें भारत सरकार से अधिक मात्रा में आवास प्राप्त हुये हैं।

जिले विशेष ध्यान देकर पूर्णता सुनिश्चित कराएं
प्रधानमंत्री आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
15 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी द्वारा पहली किश्त जारी करेंगे

सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान दें

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल विकास योजना की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों की शून्य प्रगति पर जतायी नाराजगी

खैरागढ़, सारंगढ़, सकती, रायगढ़ जिलों की शून्य प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज

मुख्यमंत्री ने कहा ये आंकड़े चिंताजनक

कलेक्टर्स ध्यान दें

--------

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश

सूपेबेड़ा में किडनी रोगियों पर जतायी चिंता

किडनी के मरीजों की संख्या घटाने तेजी से कार्य करें

जरूरत पड़े तो दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाकर काम करें

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम का रोगियों को मिले लाभ

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री के निर्देश

पोषण पुनर्वास केंद्र, खैरागढ़ में बेड ऑक्यूपेंसी और क्योर रेट जीरो होने पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराज़गी

सभी जिले आयुष्मान पंजीयन आगामी 6 माह में शत प्रतिशत करें

पीएम जनऔषधि के जो केंद्र संचालित नहीं हैं उन्हें शुरू करें

ये सुनिश्चित करें कि मरीजों को जनऔषधि केंद्र स्पष्ट रूप से दिखें

डायलिसिस की सुविधा हर ज़िले में उपलब्ध कराने के निर्देश

-------

मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के तहत किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में रायपुर और बिलासपुर का अच्छा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों की सराहना की

अन्य जिले भी टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में तेजी लाएं

मुख्यमंत्री कर रहे शिक्षा विभाग की समीक्षा

कुछ जिलों में साइकिल वितरण में देरी पर जतायी नाराजगी

सुकमा, बलरामपुर में अब तक साइकिल वितरण क्यों नहीं हुआ: मुख्यमंत्री

ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सत्र शुरू होते ही साइकिल वितरण होना चाहिए

-----------

मुख्यमंत्री ने जर्जर स्कूलों पर दिए सख्त निर्देश

स्कूलों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

सम्बंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करें

गुणवत्ताहीन निर्माण की जांचकर सम्बंधित पर एफआईआर करें

गुणवत्ता से समझौता करने वालों की जेल में जगह होगी

गुणवत्ताविहीन कार्य होने पर रिकवरी भी की जाएगी

कलेक्टर अपने ज़िले में भ्रमण कर स्कूलों का निरीक्षण करें

स्कूल-हॉस्टल की व्यवस्था ठीक करें

पीएम श्री योजना में खैरागढ़ और सारंगढ़ में निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर असंतोष जताया

-------------

मुख्यमंत्री ने आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा की

हितग्राहियों को पीएम जन मन योजना का शत प्रतिशत लाभ दिलाएं

वन अधिकार पट्टा के कार्य में कबीरधाम जिले में सुधार की आवश्यकता है

जिस जिले में डिजिटलाइजेशन का कार्य 80 प्रतिशत से कम है वहां तेजी से करें

आश्रम एवं छात्रावास की व्यवस्था दुरुस्त रहे, कलेक्टर स्वयं निरीक्षण करें

छात्रावासों में भोजन मेन्यू के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें