बसना : शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दुरूगपाली में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
नितु सिंग पति तनुज लाल सिंग उम्र 21 साल निवासी दुरूगपाली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 10 सितम्बर को शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर में थी. तभी गांव का प्रदीप नंद आया.
प्रदीप शराब के नशे में था. प्रदीप ने नितु सिंग को अश्लील गाली गलौज की और लकडी के डंडे से मारपीट की तथा जाते-जाते जान सहित मार दूंगा बोलकर धमकी भी दी. मारपीट से नीतू को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रदीप नंद के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें