CG ब्रेकिंग : IAS अफसरों के तबादले, हटाए गए कई जिलों के कलेक... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : IAS अफसरों के तबादले, हटाए गए कई जिलों के कलेक्टर 

  

रायपुर। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों का तबादला किया है, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को हटा दिया है। कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को लेकर सरकार नाराज चल रही थी। विजय दयाराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है। वहीं सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान विजय दयाराम के कामकाज को लेकर सरकार ने नाराजगी जताई थी। विभाग वार हुई समीक्षा के दौरान भी जिले का परफॉर्मेंस काफी खराब दिखा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने कांफ्रेंस के एक दिन बाद ही बस्तर कलेक्टर की रवानगी कर दी है।

 

 

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें