CG : गणपति झांकी देखने निकले थे तीन दोस्त, सड़क हादसे में एक... - CG Sandesh

CG : गणपति झांकी देखने निकले थे तीन दोस्त, सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

दुर्ग। जिले के भिलाई 3 के जंजगिरी मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कल रात तब हुआ जब तीन युवक उरला से भिलाई गणपति की झांकी देखने निकले थे। नेशनल हाईवे पर जंजगिरी के पास अचानक उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।


इस हादसे में उरला निवासी 21 वर्षीय देवा साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक पटेल और उमेश को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें