CG ब्रेकिंग - जादू टोना के शक मे एक ही परिवार के 5 सदस्यों क... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग - जादू टोना के शक मे एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, मचा हड़कंप

सुकमा। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां थाना कोंटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में जादू-टोना के शक में 3 महिला सहित कुल 5 ग्रामीणों को लाठी/डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया है।


मृतकों का नाम क्रमशः 1. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 2. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 3. मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 4. करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, एवं 5. मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।


 उपरोक्त घटना के आरोपियों का नाम क्रमशः 

1. सवलम राजेश 2. सवलम हिड़मा,3. कारम सत्यम 4. कुंजाम मुकेश 5. पोड़ियाम एंका सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।घटना स्थल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके है।उपरोक्त घटना में शामिल आरोपी पुलिस के कब्जे में है। घटना के संबंध में थाना कोंटा में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें