CG : जमीन विवाद के चलते कुल्हाड़ी से युवक की हत्या - CG Sandesh

CG : जमीन विवाद के चलते कुल्हाड़ी से युवक की हत्या

बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम राउतपारा में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या की खबर सामने आई है. बताया गया की युवक ने जमीनी विवाद को लेकर अपने ही परिवार के युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राउतपारा निवासी परमेश्वर यादव पिता मुन्ना लाल 25 वर्ष बीती रात अपनी मां ललिता को लेकर अपने ही रिश्तेदार के घर पहुंचा. जहां बताया कि विगत पांच वर्षों से जमीन विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा है.

इसके अलावा जमीन का बंटवारा होने के बाद ही क्षमता से अधिक जमीन को ले लिए हो। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की मारपीट के बाद आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से परमेश्वर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी तलाश में छापेमारी की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें