महासमुंद : पिकअप की ठोकर से कार सवार घायल
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोंडा के पास मेन रोड NH353 पर पिकअप की ठोकर से कार सवार घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद निवासी तामेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मचेवा में किराये के मकान पर रहता है. वह मां कर्मा टाईल्स ग्राम चिंगरौद थाना महासमुंद में काले पत्थर का फिनिसिंग का कार्य करता है. 10 अगस्त 2024 को वह अपनी गाडी का टायर खरीद कर अपने वाहन टाटा टियागो कार क्रमांक CG 25 E 6614 से अकेला चलाते हुये रायपुर से वापस महासमुंद आ रहा था.
इसी दौरान करीब 12:30 बजे ग्राम बेलसोंडा मेन रोड NH353 तालाब के पास महासमुंद की ओर से आ रही टाटा पीकअप क्रमांक CG 04 PD 9053 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुये लाकर सामने से ठोकर मार दी. हादसे में उसके दाहिने पैर का घुटना, कमर, दाहिना हाथ के हथेली के ऊपर एवं दाहिना हाथ के कोहिनी के पास चोंट लगने से घायल हो गया था. उसे डायल 112 वाहन द्वारा ईलाज कराने जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया था, जहां से उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर प्रायवेट अस्पताल RLC महासमुंद में ईलाज करवाया गया.
ईलाज के पश्चात 16 सितम्बर 2024 को तामेश्वर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टाटा पीकअप क्रमांक CG 04 PD 9053 का चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.