CG : गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, एक युवती घायल... - CG Sandesh

CG : गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, एक युवती घायल...

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की खबर सामने आई है. मामला बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम आरा की है, जहाँ मंगलवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक धर्म विशेष के लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी में शोभायात्रा में शामिल एक युवती घायल हो गई।

इससे गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी व तहसीलदार गांव में पहुंचे। उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुुर कर दी है। 

दरअसल ग्राम आरा में गणेशोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा पंडाल में रखी गई थी। 9 दिन तक चले आयोजन के बाद मंगलवार की शाम गणेश प्रतिमा का विसर्जन का कार्यक्रम था।

इस दौरान लोग प्रतिमा विसर्जन करने निकले। प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकली थी। इसी दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पत्थरबाजी की गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें