बसना : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम रूपापाली से धामन घुटकुरी मेन रोड़ क्रेशर मशीन के पास अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखे व्यक्ति को पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पकड़ा.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 17 सितम्बर को पुलिस मुखबीर के बताये स्थान ग्राम रूपापाली से धामन घुटकुरी मेन रोड़ क्रेशर मशीन के पास पहुँची और घेराबंदी कर पंकज गुप्ता पिता नवीन गुप्ता उम्र 26 साल निवासी बिजराभांठा को पकड़ा.
पंकज गुप्ता के कब्जे से एक 05 लीटर वाली सफेद रंग के प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 03 लीटर अवैध देशी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को बरामद किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर गिरफ्तार किया गया तथा मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें