CG : गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे कैदी की जेल में म... - CG Sandesh

CG : गांजा तस्करी के मामले में सजा काट रहे कैदी की जेल में मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

डेस्क। कवर्धा जेल में कैदी मौत के बाद आज दुर्ग जेल में भी एक कैदी की मौत हो गई, दुर्ग के केंद्रीय जेल मे गांजा तस्करी के मामले सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद युवक के शव को मरचुरी में रखवाया गया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने मरच्यूरी में जमकर हंगामा किया। 


 दरअसल भिलाई कोसानगर उड़िया पारा का रहने वाले सुन्दर की आज सुबह दुर्ग के केंद्रीय जेल में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भिजवा दिया। तो वहीं परिजनों को उसकी मौत की सुचना दे दी गई है। कैदी सुंदर जाल पाटन में अक्टूबर  2023 में गांजा तस्करी के मामले में पकड़ाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया और तब से ही सुंदर जेल में बंद था और आज 20 सितम्बर को जेल में तबीयत खराब हुई और उसे तत्काल डॉक्टर को दिखाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पद्मनाभपुर थाने में सूचना दी गई। जहां मर्ग कायम कर डेड बॉडी को मरच्यूरी में रखा गया है। इसकी खबर परिजनों को दी गई, परिजन मरच्यूरी पहुंचे और वहां जमकर हंगामा भी करने लगे, इस पूरे मामले पर अब मृतक के परिजन जेल प्रबंधन पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 24 घंटे पहले ही सुंदर से जेल में मुलाकात की गई थी। मुलाकात के समय वह अच्छा था। 24 घंटे के अंदर ही उसकी मौत कैसे हो गई। इसकी जानकारी भी दी जाए, तो वही डेड बॉडी को सीधा मरच्यूरी में चलाया गया है। यह भी नहीं बताया गया है कि उनकी मृत्यु किस विधा पर हुई है। डॉक्टर से इलाज हुआ भी है कि नहीं यह भी नहीं बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है की जेल के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, वह फुटेज देखना चाहते हैं, कि आखिर मृत्यु कैसे हुई।


वहीं पुलिस का कहना है कि केंद्रीय जेल के अंदर का मामला है। वहां परिजन उपस्थित नहीं होते हैं और उसके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा, तो वही हत्या की जांच पर जांच अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरे मामले से अवगत कराया गया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें