CG : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला रिटायर्ड रेंजर चार स... - CG Sandesh

CG : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला रिटायर्ड रेंजर चार साल बाद गिरफ्तार, झांसा देकर बुलाने वाला पत्रकार भी पकड़ाया

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिले के पोड़ी थाना पुलिस ने 4 साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में रिटायर्ड रेंजर और सहयोगी पत्रकार को अरेस्ट किया है. वहीं मामले में एक आरोपी जो नाबालिग का रिश्तेदार बताया जा रहा है वह अभी फरार है.


2019 का है मामला :

जानकारी के मुताबिक 2019 में पीड़िता नाबालिग थी. इस समय नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को मनेन्द्रगढ़ बुलाया गया. वहां से आरोपी नाबालिग को लेकर बैकुंठपुर गए. जहां सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया. इस बात की शिकायत नाबालिग ने थाने में दर्ज कराई थी. इसी केस में पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी की है.


टीआई ओमप्रकाश दुबे ने बताया 


''जब लड़की 2019 में नाबालिग थी तो पत्रकार और उसके साथी ने उससे कहा कि वो मनेंद्रगढ़ में उसे नौकरी दिलाएंगे. दोनों के झांसे में आकर नाबालिग बस में सवार होकर अपने घर से मनेंद्रगढ़ आई. इसके बाद दोनों ने नाबालिग को बताया कि नौकरी के लिए बैकुंठपुर चलना होगा.इसके बाद फिर तीनों एक साथ बैकुंठपुर गए. जहां रेंजर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.''- 


नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया. इसके बाद दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई,जिसमें मुख्य आरोपी रेंजर भी है.वहीं तीसरा आरोपी फरार है.जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें