बसना में नहीं दिखा कांग्रेस के बंद का असर, खुली रही दुकाने. - CG Sandesh

बसना में नहीं दिखा कांग्रेस के बंद का असर, खुली रही दुकाने.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में भाजपा नेता की हत्या के आरोपी प्रशांत साहू की मौत पर कांग्रेस ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था. जिसका असर बसना नगर में देखने को नहीं मिला, बसना नगर में सुबह से दुकाने खुली रही कांग्रेस के कार्यकर्ता बंद करने के समर्थन में कहीं भी नजर नहीं आये. वहीँ जिले के पिथौरा नगर की बात करें तो यहाँ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बंद कराने को लेकर लोगों से समर्थन माँगते नजर आये, बंद का असर पिथौरा में देखने को मिला. जबकि तेंदुकोना और सरायपाली में भी बंद का असर देखने नहीं मिला.

बसना में कांग्रेस के प्रदेश बंद आह्वान के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्त्ता बंद को लेकर लोगों से समर्थन मंगाते नजर नहीं आये. ना ही बंद को लेकर किसी तरह का कोई प्रचार किया गया. वहीं दूसरी ओर बंद का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन नहीं दिया. चेम्बर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि इतने शॉर्ट नोटिस पर प्रदेश की दुकानों को बंद करना संभव नहीं है.


अन्य सम्बंधित खबरें