CG : नवाखाई के दावत के बाद फूड प्वाइजनिंग से देवरानी-जेठानी ... - CG Sandesh

CG : नवाखाई के दावत के बाद फूड प्वाइजनिंग से देवरानी-जेठानी की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जगदलपुर। जिले में फूड प्वाइजनिंग से दो महिलाओं की मौत हो गई है, घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गयी है। मामला जगदलपुर के तोकापाल ब्लाक का है, जहां 2 महिलाओं की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चौकस हो गया है। जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टिया ये मौत फूड प्वाइजनिंग से बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक तोकापाल ब्लाक के भुरसीगुड़ापारा की ये घटना है, जहां मेडिकल टीम रवाना की गई है। तोकापाल बीएमओ डा ऋषभ साव ने बताया है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक गांव में नवाखाई का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पूरा गांव शामिल हुआ था। परिजनों के मुताबिक दोनों महिलाओं को सप्ताह भर से फूड प्वाइजनिंग की शिकायत थी, जिसके बाद तबियत दोनों की बिगड़ गयी। फिर दोनों की जान चली गयी। जानकारी के मुताबिक दोनों मृतिका आपस में देवरानी-जेठानी है। गांव में कुछ और लोग भी बीमार हैं, जिन्हें तोकापाल सीएचसी में उपचार के लिए भिजवाया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें