CG : मरीन ड्राइव में गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या, आरोपी गि... - CG Sandesh

CG : मरीन ड्राइव में गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के पास प्रेमी जोड़े में विवाद के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के गले पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद आरोपी ने तेलीबांधा तालाब में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान युवती को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वही इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेलीबांधा के तालाब में कूद गया और बीच में मौजूद फव्वारे में जाकर बैठ गया। इसकी सूचना जैसे ही तेलीबांधा पुलिस को मिली वह भी फ़ौरन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्क्त के बाद आरोपी को तालाब से बाहर लाया गया। बहरहाल इस वारदात से इलाके में सनसनी का माहौल हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से मरीन ड्राइव सरीखे पर्यटन इलाके की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ आरोपी का नाम लोकेश्वर तारक है। आरोपी हत्यारा मरीन ड्राइव के ही एक मोमोस दूकान पर काम करता था। फ़िलहाल उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी ने किन वजहों से युवती को मौत के घाट उतारा इस बारें पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें