सिंघोड़ा : गांजा तस्करी करते 2 अन्तर्राज्जीय तस्कर को पुलिस न... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : गांजा तस्करी करते 2 अन्तर्राज्जीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन लाख रुपये का गंजा जप्त.

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस ने कार्यवाही की है. पुलिस ने गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,30,000 रुपयें (तीन लाख तीस हजार रुपए) सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की संयुक्त कार्यवाही में जप्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर 2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपने पास दो काले कलर के पिट्ठू बैग रख कर बस या किसी गाड़ी का इंतजार कर रहे है. उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर 02 व्यक्ति को पकडा गया।

पुलिस द्वारा व्यक्ति से नाम पता पुछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम (01) राजकुमार साकेत पिता राम आश्रय साकेत उम्र 47 साल साकिन बडागांव थाना सेमरिया जिला रीवां मध्यप्रदेश (02) जितेन्द्र कुशवाह पिता बृजवासी कुशवाहा उम्र 30 साल साकिन वार्ड नंबर 02 हरदुआ थाना सेमरिया जिला रीवां मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व बैग में क्या रखना एवं पुलिस की टीम को देख कर भागने कारण पूछे जाने पर बैग में गांजा होना बताया। जिसके आधार पर बैग की तलाशी ली गई।  बैग में कुल 22 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

पुलिस ने बताया कि वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 किलो ग्राम गांजा कीमती 330000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(B) NDPS के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें