सरायपाली : बछड़े को मारकर काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ... - CG Sandesh

सरायपाली : बछड़े को मारकर काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपाली के घर बाड़ी में एक बछड़े को मारकर काटने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम पंचायत दुलारपाली के सरपंच जयनंद गहिर पिता राधेश्याम गहिर उम्र 31 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत के बताया है कि वह 20 सितम्बर 2024 को प्रात: 6 बजे अपने घर पर था. उसी समय गांव के पिताम्बर साहू ने आकर बताया कि उनके गांव के शंभू सारथी ने अपने घर की बाड़ी में एक बछड़ा (गौवंशीय) को काट कर तुकड़ा-तुकड़ा कर रहा है. सूचना पाकर जयनंद, प्रेमलाल साहू के साथ शंभू सारथी के घर बाड़ी में 6:20 बजे गया, बाड़ी में एक गौ वंशीय पशु क्षत-विक्षत तुकड़ो में कटा पड़ा था. 

शंभु सारथी जयनंद को देखकर अपने घर के सुलभ शौचालय में घुस गया. मौके पर दूसरा व्यक्ति उत्तम अजगर निवासी बुधुडोंगर भी उपस्थित था, उसने अपने पास पशु कटिंग करने का सामान थैला में रखा था, जिसे पूछने पर बताया कि शंभु सारथी ने उसे बुलाया है. उसने बताया कि दोनों मिलकर गौ वंशीय बछड़ा को कटिंग किये हैं. उत्तम ने बताया कि शंभु सारथी उत्तम के आने से पहले बछड़ा को एक लकड़ी के डंडा से जान सहित मार चूका था.

पुरे गांव वालों के सामने शंभु सारथी ने स्वीकार करते हुये बताया कि गौ वंशीय बछड़ा को उसने लकड़ी के डंडा से मारा है. जयनंद ने बताया कि शंभु सारथी एवं उसके साथी उत्तम अजगर के कृत्य से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है तथा सौहार्द बने रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डाले हैं.

गांव वालों की सहमति से जयनंद ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी शंभु सारथी एवं उत्तम अजगर के खिलाफ 4-LCG, 196-BNS, 299-BNS, 325-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


मारपीट के मामले में मामला दर्ज

ग्राम दुलारपाली में शंभु सारथी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस घटना की सुचना के बाद दुलारपाली रवाना हुई थी. मौके पर आरोपी शंभु सारथी घटनास्थल पर घायल अवस्था में मिला. पुलिस ने उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाकर उपचार कराया.

आरोपी शंभु सारथी से पुछताछ करने पर शरीर में आये चोंट के संबंध में बताया कि ग्राम दुलारपाली के जयनंद, खेमलाल, मंचो, किरेत ने अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये, डंडा हाथ मुक्का लात घुसा से बहुत ज्यादा मारपीट किया, जिससे शरीर में चोंटे आई है.

शंभु सारथी का मुलाहिजा फार्म शासकीय अस्पताल सरायपाली में प्रस्तुत करने पर डॉक्टर द्वारा आहत को जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किये जाने पर जिला अस्पताल महासमुंद ले जाकर भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी जयनंद, खेमलाल, मंचो एवं किरेत के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें