सरायपाली : जटाकन्हार में पोषण माह व वजन त्यौहार का आयोजन - CG Sandesh

सरायपाली : जटाकन्हार में पोषण माह व वजन त्यौहार का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 12 से 23 सितंबर तक सभी 0 से 6 के बच्चो का वजन और ऊंचाई नापने हेतु वजन त्यौहार का आयोजन सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है । जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर की अध्य्क्षता में ग्राम को कुपोषण मुक्त बनाने की संकल्प लिया गया पोषण माह और वजन त्यौहार आयोजन के दौरान सुपरवाइजर स्वरूपा भोई द्वारा सेक्टर तोरेसिंहा आ बा केंद्र जटाकन्हार में पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया


             
पोषण जागरूकता शिविर में गर्भवती, धात्री माताओं को जानकारी देते हुए बताया कि मां को गर्भावस्था से ही खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए । मां में खून की कमी होने से गर्भ में बच्चे के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी बाधित होता है । मां के शरीर में मौजूद खून से ही बच्चे का पोषण होता है ।कार्यक्रम में उपस्थित सुपर वायजर स्वरूपा भोई द्वारा समुदाय के गर्भवती महिलाओं , शिशुवती माताओ, 0 से 2 वर्ष के बच्चों के माताओं, किशोरी बालिकाओं व ग्राम के अन्य सदस्यों को पोषण जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया गया पोषण माह के अंतर्गत पोषण व्यंजन प्रदर्शनी , पोषण रंगोली और पोषण स्लोगन के द्वारा सही पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ।। कार्यक्रम में आ बा कार्यकर्ता जमुना सिदार, कौशल्या डड़सेना, सुभासनी भोई, सरिता विशाल और मितानीन उपस्थित थे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें