बसना, सरायपाली सहित जिले में 174 पदों पर होगी आवास मित्र की भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक कलस्टर में “आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन” के चयन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं.
इच्छुक अभ्यर्थी 26 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पदों की संख्या -
जिले में कुल 174 पदों पर भर्ती की जाएगी. बसना जनपद में 17, सरायपाली में 30, बागबाहरा 32, महासमुंद 38 तथा पिथौरा में 57 पदों पर भर्ती की जाएगी.
चयन का आधार:- अभ्यर्थियों का चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के मैरिट के आधार पर किया जावेगा एवं अंको की
गणना निम्नानुसार की जावेगी:-
1. हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्तीर्ण न्यूनतम 65 अंक
2. बी.ई., डिप्लोमा उत्तीर्ण-45 अंक
3. पूर्व में कार्यरत आवास मित्र-20 अंक
4. बेयर फुट टेक्निशियन (BFT)-40 अंक
5. महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य तथा बैंक सखी-10 अंक
6. अभ्यर्थी के पास दो या दो से अधिक अनुभव होने की स्थिति में अधिकतम 20 अंक प्रदाय किया जावेगा |
आवेदनः- जिला पंचायत द्वारा इच्छुक आवेदकों से आवेदन प्राप्त किया जावेगा। आवेदक अपने निवास क्षेत्र के
जनपद पंचायत के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।
आयु:- “समर्पित मानव संसाधन” हेतु 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
भर्ती विज्ञापन देखें - PDF
यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन - क्लीक करें